फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM visits the streets of Markundi; spreads the message of prevention against communicable diseases.

Sonebhadra News: मारकुंडी की गलियों में उतरे डीएम संचारी रोगों से बचाव का दिया संदेश

Fri, 02 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM visits the streets of Markundi; spreads the message of prevention against communicable diseases.
सोनभद्र। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। डीएम चर्चित गौड़ ने ग्राम मारकुंडी से अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद डीएम खुद गांव की गलियों में पैदल पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय से जांच कराने के लिए जागरूक किया। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित रूप से साफ-सफाई रखें। डेंगू, मलेरिया समेत मच्छरजनित और जलजनित रोगों से बचाव के लिए घर और आसपास की सफाई जरूरी है। उन्होंने बुखार या बीमारी के अन्य लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराने की अपील की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर डेंगू, मलेरिया समेत वेक्टर जनित और जलजनित रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। घर-घर जाकर सफाई, जलभराव रोकने, स्वच्छ पेयजल के इस्तेमाल और बुखार की स्थिति में सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, बीएसए मुकुल पांडेय, बीडीओ लालजी शुक्ला, जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed