{"_id":"6a9280669dbce71bf50e7bfd","slug":"video-residents-of-riverside-villages-terrified-sudden-flash-flood-in-belan-river-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेलन नदी में अचानक आई बाढ़ से तटवर्ती गांव के लोग सहमे, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलन नदी में अचानक आई बाढ़ से तटवर्ती गांव के लोग सहमे, VIDEO
विकास खंड करमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलन नदी के तटवर्ती गांवों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के साथ कर्मनाशा कट नहर समेत अन्य नहरों से पानी आने के कारण बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।
जलस्तर बढ़ने से प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क मार्ग जो घोरावल को राॅबर्ट्सगंज तथा राॅबर्ट्सगंज को मिर्जापुर से जोड़ता है। उस पर यमसोकर और कसया के बीच बना पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। करीब नौ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेलन नदी का पानी आसपास के कई गांवों को भी घेर चुका है। इनमें कसया कला, देवरा, वसदेवा, एमसोकर, कसया खुर्द, भगवंतपुर और कमरिया सहित अन्य गांव शामिल हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपने बचाव के उपाय तलाशने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार फिलहाल नदी का जलस्तर न तो बढ़ रहा है और न ही घट रहा है। विकास मेहता, सुमन मिश्रा, रोहित और मृत्युंजय ने बताया कि बाढ़ के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर फिर बढ़ा तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।