फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers trained to increase Tasar production.

Sonebhadra News: तसर उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers trained to increase Tasar production.
राजकीय रेशम फार्म कुडवा (बोकराखाड़ी) में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित लोग। स्रोत विभ
सोनभद्र। मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 अभियान के तहत शनिवार को राजकीय रेशम फार्म कुडवा (बोकराखाड़ी) में तसर रेशम उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से तकनीकी प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय टसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नगड़ी रांची के वैज्ञानिक डॉ. हरेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से कीटपालन कर उत्पादन और आय बढ़ाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विनोद जायसवाल रहे। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों एवं अतिथियों का स्वागत सहायक निदेशक रेशम नागेंद्र राम ने किया। उन्होंने किसानों को कीटपालन की वैज्ञानिक पद्धति के साथ वर्तमान वर्ष में लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में बताया। डॉ. हरेंद्र यादव ने चाकी कीटपालन की वैज्ञानिक विधि और कीटपालन के दौरान जीवनसुधा और एलएसएम के वैज्ञानिक प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर कीटपालन करने और तसर उत्पादन से जुड़े सह-उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान वर्ष 2025-26 में अधिक कोया उत्पादन करने वाले किसान वीर शाह को शाॅल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed