फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Outsourced workers at medical college staged five-hour work stoppage leaving patients in distress

मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने पांच घंटे तक किया कार्य बहिष्कार, मरीज हलकान; VIDEO

Mon, 05 Jan 2026 10:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:45 PM IST
Outsourced workers at medical college staged five-hour work stoppage leaving patients in distress
मानदेय न मिलने से खफा स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। मानदेय मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया। नाराजगी जताते हुए लगभग डेढ़ सौ कर्मियों ने पांच घंटे तक अपना कामकाज ठप रखा। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। राहत की बात यह थी कि इमरजेंसी, दवा काउंटर और ओपीडी सेवाएं चालू रखी गईं। नाराजगी जता रहे कर्मियों ने प्राचार्य डाॅ. सुरेश सिंह को ज्ञापन सौंप हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने अपने स्तर से पहल कर जल्द भुगतान कराने का भरोसा दिया तब जाकर कर्मी काम पर लौटने के लिए तैयार हुए। हर माह नियमित तरीके से मानदेय दिए जाने की मांग कर रहीं स्टाफ नर्स, हेल्पर, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का कहना था कि उन्हें तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। कई बार संबंधितों से संपर्क और मानदेय दिए जाने पर हर बार होती देरी को लेकर जताए जाते एतराज के बाद भी मानदेय की बजाय धमकियां मिल रही हैं। कर्मियों का कहना था कि समय पर मेहनताने का भुगतान न मिलने से गृहस्थी का बजट गड़बड़ा रहा है। परिवार की जरूरत पूरी करने में काफी दिक्कत हो रही है। उधार देने वाले भी रोजमर्रा के जरूरत की चीजें देने से मना करने लगे हैं। कर्मियों का कहना था कि वह पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। बावजूद हर बार दो से तीन माह तक भुगतान क्यों लटकाया जा रहा है, यह बात उनकी समझ में नहीं आ रही। भुगतान प्रक्रिया से जुड़े एक कर्मी के भूमिका पर भी सवाल उठाए गए। नाराजगी जता रहे कर्मियों ने सुबह आठ बजे से लगभग दोपहर एक बजे तक अपना कामकाज ठप रखा। एनएचएम संविदा कर्मी अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य डाॅ. सुरेश सिंह से मिला और उनको पत्रक सौंप कर मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की। भुगतान न मिलने पर अनिश्चित काल के लिए कामकाज ठप करने का अल्टीमेटम भी दिया। प्राचार्य ने मामले में प्रभावी पहल करने और जल्द बकाए मानदेय का भुगतान करने का भरोसा दिया। इसके बाद सभी कर्मी वापस काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bijnor: कर्मयोगी भारत ऐप डाउनलोड न होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में मची खलबली

05 Jan 2026

Sirmour: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों से किया खिलवाड़

05 Jan 2026

जगरांव में दिनदहाड़े तीन बच्चों के पिता की गोली मारकर हत्या

05 Jan 2026

Sirmour: रेणुका बांध स्थापित संघर्ष समिति ने ददाहू में मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

05 Jan 2026

Video: अटल टनल क्षेत्र में फिर हुई बर्फबारी, पर्यटकों ने लिया फाहों का आनंद

05 Jan 2026
विज्ञापन

VIDEO: निषाद पार्टी के भाजपा से गठबंधन पर सामने आया संजय निषाद का बड़बोलापन

05 Jan 2026

फतेहाबाद: अदालत में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एसपी ने ली समीक्षा बैठक

05 Jan 2026
विज्ञापन

रोहतक: इनसो ने सरकार से भर्तियों की उच्चस्तरीय जांच व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया करने की उठाई मांग

05 Jan 2026

शीतलहर से तराई में बढ़ी ठंड, रुपईडीहा नगर पंचायत क्षेत्र में राहत कार्य में आई तेजी

05 Jan 2026

झज्जर जिले में प्राथमिक शिक्षकों के लिए दो दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

प्रयागराज में पांच दिवसीय पंचकोसी परिक्रमा संगम से हुई शुरू, अधिकारी और संतों ने लिया हिस्सा

05 Jan 2026

प्रयागराज में पंचदिवसीय पंचकोसी परिक्रमा का शुभारंभ, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी भी हुए शामिल

05 Jan 2026

Solan: नेपाल के कृषि अधिकारी सीख रहे प्राकृतिक खेती

05 Jan 2026

Video: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी, जूनियर बालक बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी

05 Jan 2026

पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

05 Jan 2026

Video: लखनऊ में कमता तिराहे से लेकर निशातगंज पुल के नीचे तक लगा जाम

05 Jan 2026

रेवाड़ी सहित प्रदेश के हर जिला में स्थापित होगी प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल : रेणु भाटिया

05 Jan 2026

झज्जर: पुराना बर्फखाना रोड से मलबा हटाने का काम शुरू

फतेहाबाद: शहर के मॉडल टाउन में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गिरा कई वर्ष पुराना पेड़, रोड हुआ जाम

05 Jan 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की रिहाई की उठाई मांग

05 Jan 2026

Hamirpur: पूर्व सैनिकों ने सेना दिवस परेड के लिए की रिहर्सल

Shimla: महंगाई की मार, 80 रुपये प्रति किलो पहुंचे टमाटर के दाम

05 Jan 2026

पानीपत: सर्दी में खांसी-जुकाम के साथ बढ़े हड्डी व कमर दर्द के मरीज

05 Jan 2026

Video: बरेली में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए हुआ मतदान, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह

05 Jan 2026

कन्नौज में सड़क हादसा, डीसीएम ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत

05 Jan 2026

जगदलपुर में छात्रा की मौत से हड़कंप: पैर में उठा दर्द, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; सदमे में है परिवार

05 Jan 2026

झज्जर: अप्रवासी मजदूरों के बच्चों में कंबल किए गए वितरित

भूसा लदे ट्रक ने गिराया स्वागत गेट, मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आएंगे पहली बार

05 Jan 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं समस्याएं, दिए निर्देश

05 Jan 2026

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर-ट्रक एक्सीडेंट का लाइव वीडियो

05 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed