{"_id":"6862984d0c7ab6476b00665a","slug":"video-kamlesh-ojha-was-given-a-warm-welcome-in-robertsganj-of-sonbhadra-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में कमलेश ओझा का हुआ जोरदार स्वागत बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में कमलेश ओझा का हुआ जोरदार स्वागत बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया पर्यवेक्षक
कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति को धार देने के लिए सोनभद्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश ओझा को बड़ा दायित्व सौंपा है। उन्हें बिहार प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर शनिवार को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में उनका भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह की अगुवाई निवर्तमान प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद और उपाध्यक्ष विशिष्ट चौबे ने की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर कमलेश ओझा का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में कमलेश ओझा ने कहा कि मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व युवाओं को प्राथमिकता दे रहा है, जो कि राहुल गांधी के कथनों को सच सिद्ध करता है। बिहार चुनाव मेरे लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटी है, उससे साफ है कि महागठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कमलेश ओझा को मिली जिम्मेदारी को जिले के लिए गौरव की बात बताया। इस अवसर पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।