Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees throng to offer arghya

Sonebhadra News: अर्घ्य अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु

Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to offer arghya
दुद्धी के शिवाजी तालाब पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़-संवाद
दुद्धी। नगर के प्रमुख छठ घाट शिवाजी तालाब पर छठ पूजा के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। जेबीएस की अगुवाई में नगर पंचायत ने व्यवस्थाएं संभालीं। रामलीला कमेटी, दुर्गा पूजा समिति और रामनगर छठ पूजा सेवा समिति सहित विभिन्न संगठनों ने सहयोग किया। मां काली सेवा समिति, जय हिंद क्लब, स्वर्णकार संघ, जयश्री फाउंडेशन और अखिल भारतीय अग्रहरि समाज की ओर से खीर एवं प्रसाद का वितरण किया गया। विकास क्लब ने घाट की सजावट में फूल-मालाओं के जरिए विशेष सहयोग दिया। एएसपी ऋषभ रूणवाल, सीओ विनय प्रभाकर साहनी और एसडीएम/ईओ आकांक्षा गौतम पूरी रात घाट पर डटे रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन कमलेश मोहन, जेबीएस संरक्षक रामलोचन तिवारी, अध्यक्ष पंकज जायसवाल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि और पंकज कुमार बुल्लू आदि ने योगदान दिया। विंढमगंज के भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान और सततवाहिनी नदी तट स्थित छठ घाट पर सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ। रविवार की रात सोन क्लब की ओर से क्षेत्र के आठ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और टैलेंट शो में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एमएस पैराडाइज ने मां-बाप का सम्मान, कंपोजिट स्कूल ने प्रकृति संरक्षण, सिटी पब्लिक स्कूल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रामजी पब्लिक स्कूल ने महिषासुर मर्दिनी, एरिस्टो एकेडमी ने छठ पूजा की महिमा, फॉर योर लिटिल फ्लावर एसजीएम ने छत्रपति संभाजी महाराज, संत श्री सच्चा बाबा सरस्वती शिशु मंदिर ने लोक आस्था का महापर्व छठ और प्रतिभा साइंस कोचिंग सेंटर ने पारिवारिक संस्कार विषय पर प्रस्तुतियां दीं। टैलेंट शो में 13 कलाकारों की टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में राजेंद्र गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, राकेश गुप्ता और मनीष केसरी शामिल रहे। प्रतियोगिता में एमएस पैराडाइज बिलासपुर, झारखंड की टीम को प्रथम, द रिदम ऑफ द टेनिटरी को द्वितीय और द किंग ग्रुप को तृतीय पुरस्कार मिला। इस मौके पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, निरेंद्र सिंह गोंड, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, संजय कुमार गोंड और अधिवक्ता विकास शाक्य आदि मौजूद रहे। सोन क्लब के अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया उर्फ विक्की ने सभी के प्रति आभार जताया। बभनी में युवा समिति बभनी की ओर से संध्या अर्घ्य के बाद भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंद कुमार खरवार ने किया। झारखंड से आए गायक कलाकार हैपी चंद्रा सिंह, साक्षी और सोनम ने छठी मइया की महिमा पर आधारित भक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं, सुक्रवन टोला के वार्ड नंबर एक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बगल स्थित बभनी घाट पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड रहे। कार्यक्रम में राम प्रकाश पांडेय, अमर देव पांडेय, जेपी जायसवाल, अभय सिंह, राकेश सिंह, मिथलेश गुप्ता और रविशंकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed