{"_id":"6afb5cecbcbe625c200e56db","slug":"rumors-of-police-arrival-sparked-a-stampede-with-a-fleeing-youth-falling-into-a-well-and-dying-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-156369-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पुलिस आने की अफवाह से मची भगदड़ भाग रहे युवक की कुएं में गिरकर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पुलिस आने की अफवाह से मची भगदड़ भाग रहे युवक की कुएं में गिरकर माैत
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरिया खाड़ी टोले में कुएं में गिरने से प्रदीप कन्नौजिया (35) की मौत हो गई। आशंका है कि रविवार की रात पुलिस के आने की अफवाह पर भागते समय वह कुएं में गिर गया। सोमवार की सुबह कुएं में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रामगढ़ निवासी जोखन कन्नौजिया का पुत्र प्रदीप रविवार की रात सरिया खाड़ी टोले की ओर गया था। बताया जाता है कि वहां खेत के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। प्रदीप भी उनके साथ मौजूद था। इसी दौरान किसी ने पुलिस के आने की अफवाह फैला दी। यह सुनकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। प्रदीप भी जंगल की ओर भागा लेकिन इसके बाद उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीण उस ओर गए तो रास्ते में स्थित कुएं में प्रदीप का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस के आने की अफवाह पर भागते समय वह कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची कोन थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रदीप की मौत कुएं में गिरने से हुई है। आशंका है कि भागते समय वह कुएं में गिर गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।