{"_id":"693461c53b8aa6001c0b00d1","slug":"video-demand-to-cover-dangling-electric-wires-and-open-drains-in-sonbhadra-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरी आवाज सुनो...सोनभद्र में लटकते विद्युत तार, खुले नाले को ढकवाने की मांग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी आवाज सुनो...सोनभद्र में लटकते विद्युत तार, खुले नाले को ढकवाने की मांग; VIDEO
लटकते विद्युत पोल की कराई जाए मरम्मत : रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के पकरी गांव में लगा विद्युत पोल काफी दिनों से झुका हुआ है, जिससे कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। पोल के नीचे से प्रतिदिन दर्जनों वाहन गुजरते हैं और स्थानीय लोगों का भी आवागमन लगातार जारी रहता है। तेज हवा या बारिश में पोल गिरने की संभावना और बढ़ जाती है। कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी मरम्मत नहीं की गई है। लटकते हुए पोल को तत्काल सीधा कर मजबूत किया जाए। - मुन्ना सिंह, पकरी, रॉबर्ट्सगंज
खुला नाला को ढकवाया जाए : रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के सर्विस लेन से पकरी रोड होकर न्यू कॉलोनी मार्ग पर स्थित खुला नाला राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मोड़ पर नाला खुला होने के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि नाला साफ दिखाई नहीं देता। कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। बावजूद इसके कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। नाले पर शीघ्र ढक्कन लगवाया जाए, ताकि दुर्घटना की आशंका समाप्त हो सके और लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें। - गजेंद्र सिंह, रॉबर्ट्सगंज।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।