जुगैल थाना क्षेत्र के खेवंधा गांव में अमरनाथ चेरो (55) ने नदी किनारे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
खेवंधा गांव निवासी अमरनाथ चेरो (55) का शव मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर नदी किनारे पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार अमरनाथ ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की। हालांकि किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर जुगैल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। सीओ प्रभात राय ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।