फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Harping on about schemes, while children and mothers sit in the dark.

Sonebhadra News: योजनाओं का बखान, अंधेरे में बैठे बच्चे-माताएं

Thu, 01 Oct 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Harping on about schemes, while children and mothers sit in the dark.
दुद्धी ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम को सम्बोधित करते श्रवण सिंह गोंड-संवाद
दुद्धी। ब्लॉक सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन का उत्सव और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी लेकिन इसी दौरान बिजली गुल होने से सभागार लंबे समय तक अंधेरे में डूबा रहा। उमस के बीच छोटे बच्चों, माताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को परेशानी उठानी पड़ी। मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड ने सरकार की जनकल्याणकारी और पोषण योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी और मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर जोर दिया। प्रतियोगिता में स्वस्थ पाए गए बच्चों और उनकी माताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिजली जाने के बाद वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था नहीं हो सकी। सभागार में इन्वर्टर की सुविधा नहीं थी और जनरेटर भी उपलब्ध नहीं था। इससे बच्चों और महिलाओं को अधिक परेशानी हुई। लोगों ने ब्लॉक प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए। बीडीओ डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ही बिजली चली गई थी। सोलर सिस्टम खराब है और सभागार में इन्वर्टर की सुविधा नहीं है। ब्लॉक में जनरेटर भी नहीं है। विद्युत संबंधी सुविधाएं जल्द दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed