Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra: The responsibility of taking care of the historic Raja Ka Talab is now in the hands of Nerna Mahila Mandal.
{"_id":"6abd0005be6e19567b0bb329","slug":"video-kangra-the-responsibility-of-taking-care-of-the-historic-raja-ka-talab-is-now-in-the-hands-of-nerna-mahila-mandal-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: ऐतिहासिक राजा का तालाब की देखभाल का जिम्मा अब नेरना महिला मंडल के हाथों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: ऐतिहासिक राजा का तालाब की देखभाल का जिम्मा अब नेरना महिला मंडल के हाथों में
राजा का तालाब (कांगड़ा); राजा का तालाब की ऐतिहासिक धरोहर की देखभाल का जिम्मा अब ग्राम पंचायत नेरना के महिला मंडल के हाथों में रहेगा। बुधवार को योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने इसकी जिम्मेवारी की बागडोर महिला मंडल नेरना को सौंपी। ऐतिहासिक धरोहर को और आकर्षक बनाने के लिए बुधवार को तालाब में दो नई पैडल वोट भी डाली गई। इसे लोग तालाब में पैडल वोट के माध्यम से घूमकर प्रकृति का नजदीक से आनंद ले सकेंगे। इस दौरान तालाब के जीर्णोद्धार के द्वितीय चरण में चल रहे कार्यों का विधायक ने जायजा लिया। द्वितीय चरण में चल रही टाइलिंग व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इस मौके पर एसडीएम फतेहपुर रमन शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनय मेहरा, आईपीएच अधिशासी अभियंता विपिन लूना, नायब तहसीलदार सुरजीत गुलेरिया, जिला परिषद रघुवीर सिंह पठानिया, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अमित गुलेरिया, आईपीएच के सहायक अभियंता अमित रंधावा, जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी सचिव जगजीत सिंह जग्गू, फतेहपुर कांग्रेस पूर्व युवा अध्यक्ष रवि कुमार, बीसीसी सदस्य पीतांबर, क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र जाच्छ के सह निदेशक विपिन गुलेरिया, व्यापार मंडल प्रधान बलजीत बढ़ोतरा, विपिन वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।