{"_id":"69174374c60edf985a0281a4","slug":"video-bjp-workers-celebrate-nda-victory-in-bihar-assembly-elections-2025-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिहार विस चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विस चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, VIDEO
बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, जिलाध्यक्ष नंदलाल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत पर खुशी जताई। रुझानों में जैसे एनडीए को बढ़त मिली वैसे ही भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंचने लगे। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बिहार की जनता को बधाई दी। बिहार में शानदार जीत पर जश्न मनाने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, अमरेश पटेल, इं.रमेश पटेल, सुनील सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।