{"_id":"6959303f0c0fac59bb07113c","slug":"video-birth-anniversary-of-hazrat-ali-was-celebrated-with-devotion-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ मनाई गई हजरत अली की जयंती, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत अली की जयंती शनिवार को अकीदत और धूमधाम के साथ मनाई गई। नौजवान वारसी कमेटी की ओर से रॉबर्ट्सगंज के हमीद नगर स्थित वारसी कटरा और कर्बला परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
मगरिब की नमाज के बाद जैसे ही 13 रजब की तारीख शुरू हुई, वारसी कटरा में जोरदार आतिशबाजी की गई। इसके बाद सजे हुए महफिल में उलेमा-ए-किराम की तकरीरों और नात ने माहौल को रूहानी बना दिया। इमाम नई मस्जिद मौलाना खुर्शीद आलम साहब, मौलाना मोहम्मद अली बरकाती ने तकरीर में हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं इमाम नई बस्ती नेयाज वारसी सोनभद्री, कारी हाफिज जावेद, मौलाना अनवर की नात व मनकबत पर अकीदतमंद झूम उठे। महफिल के बाद मौला अली की बारगाह में दस्तरखान की नजर पेश की गई। इसमें तरह-तरह के पकवान, फल, मेवे, मिठाइयां और शरबत शामिल रहे। उपस्थित लोगों के बीच लंगर और शिरनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कमेटी के सदर रिजवान वारसी, फिरोज वारसी, अनस, सलमान, शेरू अंसारी, गुड्डा, रेहान, राजा, जुनैद, एड सुल्तान, मकसूद, साजिद खान वारसी, कैफ, हम्द, हमजा आदि शामिल हुए। उधर कर्बला परिसर में भी मौला अली की जयंती पर दस्तरखान पेश किया गया। इसमें यामीन वारसी, मुनीर वारसी, डब्बल वारसी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।