Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Israel Tensions: Araghchi Rejects Chemical Weapons Allegations, Accuses Israel of WMDs

ईरान पर रासायनिक हथियार बनाने का आरोप: अराघची ने इस्राइल को घेरा; बोले- हर आरोप उसी के गुनाहों का कबूलनामा

Thu, 26 Nov 2026 02:48 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Nov 2026 02:48 AM IST
सार

ईरान और इस्राइल के बीच रासायनिक हथियारों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्राइल के आरोपों को खारिज करते हुए उस पर अमेरिका को एक बार फिर ईरान के खिलाफ युद्ध में धकेलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Iran Israel Tensions: Araghchi Rejects Chemical Weapons Allegations, Accuses Israel of WMDs
अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने तेहरान पर रासायनिक हथियार विकसित करने के इस्राइल के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस्राइल पर खुद सामूहिक विनाश के हथियार रखने और अमेरिका को एक बार फिर ईरान के खिलाफ युद्ध में धकेलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अराघची बोले- इस्राइल का हर आरोप कबूलनामा
अराघची ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इस्राइल के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विनाश के हथियारों से लैस देश ईरान पर रासायनिक हथियार बनाने का आरोप लगा रहा है। उन्होंने लिखा, "पूरी दुनिया अब तक जान चुकी है कि इस्राइल का हर आरोप दरअसल उसका अपना कबूलनामा होता है।"
विज्ञापन


अराघची ने अपने बयान में आरोप लगाया कि इस्राइल ने परमाणु, रासायनिक और जैविक हथियारों पर प्रतिबंध लगाने वाली किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि इस्राइल के पास सैकड़ों परमाणु हथियार हैं और उसने क्षेत्र के सात देशों पर हमले किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध में धकेलने का आरोप
ईरानी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि इस्राइल पिछले एक साल में अमेरिका को ईरान के खिलाफ दो असफल युद्धों में खींच चुका है। अब वह नए आरोप लगाकर वाशिंगटन को एक और सैन्य टकराव के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहा है। अराघची ने ईरान का बचाव करते हुए कहा कि उनका देश परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का सदस्य है और रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) से भी जुड़ा हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान खुद रासायनिक हथियारों का शिकार रहा है। उनके मुताबिक, पश्चिम जर्मनी से सद्दाम हुसैन के शासन को मिले रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किया गया था।

इस्राइल के रक्षा मंत्री ने क्या लगाया था आरोप?
दरअसल, इस्राइल के कार्यवाहक रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान रासायनिक हथियार विकसित करने की प्रक्रिया में है। हालांकि, उन्होंने कथित कार्यक्रम की प्रगति या इसके स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

काट्ज ने यह भी दावा किया कि जून 2025 में इस्राइल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम दोबारा शुरू नहीं किया है, लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह इसकी कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस्राइल को लगता है कि ईरान उस पर हमला करने की तैयारी कर रहा है, तो उसे खतरे को रोकने के लिए पहले ही सैन्य कार्रवाई करने पर विचार करना चाहिए।

OPCW को लेकर भी अमेरिका पर साधा निशाना
अराघची ने इससे पहले रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) को लेकर अमेरिका की नीतियों की भी आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिका दुनिया की रासायनिक हथियार निगरानी संस्था के कामकाज को कमजोर कर रहा है।


उन्होंने कहा था कि अमेरिकी कार्रवाई के कारण OPCW को अपना काम रोकने और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अराघची ने इसे वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed