{"_id":"6ab64a28f9e3e3af990523b4","slug":"video-ayathhaya-ma-garama-capal-ma-garamanae-na-rakha-samasayae-athhakaraya-na-thae-nasataranae-ka-narathasha-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश
अयोध्या के विकास खंड तारुन की ग्राम पंचायत सहसीपुर और तारुन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए।
सहसीपुर में खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चौपाल हुई। ग्रामीण कौशल्या ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। ग्राम पंचायत सचिव श्रेया पांडे ने बताया कि उनका नाम आवास की सूची में शामिल है। शीघ्र ही उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। सोनी समेत अन्य ग्रामीणों ने मनरेगा की मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की। बीडीओ ने मामले का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
मालती ने वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर मौके पर ही उनका आवेदन भरवाया गया। चौपाल में नोडल अधिकारी एडीओ सहकारिता अमित कुमार सिंह और आईएसबी सुरेश कुमार मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत तारुन में नोडल अधिकारी एडीओ सांख्यिकी राजकुमार, एडीओ पंचायत राकेश चौधरी और ग्राम प्रधान हरीराम निषाद की मौजूदगी में चौपाल हुई। बारिश के कारण यहां ग्रामीणों की संख्या कम रही। मौजूद ग्रामीणों की मौखिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।