फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government and rural banks will remain open on Sundays as well.

Sonebhadra News: रविवार को भी खुलेंगे रहेंगे सरकारी एवं ग्रामीण बैंक

Fri, 25 Sep 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government and rural banks will remain open on Sundays as well.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) और संबद्ध संगठनों की ओर से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक बैंकिंग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला बैंक प्रबंधक सलन बागे ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन

सामान्य दिनों की तरह ही रविवार को भी बैंकिंग कामकाज होगा। वहीं प्रस्तावित हड़ताल की अवधि में ग्राहकों को डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सोनभद्र जिले में कुल 197 बैंक शाखाएं हैं। इनमें 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों और एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की कुल 134 शाखाएं शामिल हैं। हड़ताल के दौरान ग्राहकों को एटीएम, डिजिटल बैंकिंग और बिजनेस करेस्पॉन्डेंट के माध्यम से आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed