{"_id":"6ab648dbd28f3b50350d0d40","slug":"video-state-level-kho-kho-competition-kicks-off-at-dav-public-school-dadaur-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: डीएवी पब्लिक स्कूल डडौर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: डीएवी पब्लिक स्कूल डडौर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के डडौर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राज्य स्तरीय छात्र-छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा तथा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आठ क्लस्टर की 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें लगभग 453 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और हार-जीत की चिंता छोड़ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।