{"_id":"6ab649b5b27104b8f5005781","slug":"video-bhara-brasha-ka-bca-gada-ma-bjal-aaparata-lugdhakhaugdhaii-bhal-karana-ma-jata-karama-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के बीच गोंडा में बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, बहाल करने में जुटे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के बीच गोंडा में बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, बहाल करने में जुटे कर्मी
देवीपाटन जोन के गोंडा में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। आलम यह है की जगह-जगह विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए हैं ।इससे जहां आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वहीं, मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि देवीपाटन जोन में करीब 11 विद्युत केंद्र की आपूर्ति बाधित है। अवर अभियंताओं और एसडीओ के नेतृत्व में लगातार टीम में काम कर रहे हैं। कई ऐसे विद्युत उपकेंद्र है जहां लाइन दुरुस्त करके दोबारा चालू कराया गया है। सभी अधीक्षण अभियंताओं को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंताओं को सूचना के आधार पर तत्काल आपूर्ति बहाल करने के लिए कहा गया है। प्रत्येक क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील है की बारिश के दौरान हादसे का खतरा रहता है ऐसे में सावधानी बरतें। आपूर्ति बाधित होने पर विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना ने ताकि आपूर्ति सुचारु कराई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।