{"_id":"674c60ec77c0cd12cd024bf2","slug":"video-awareness-aids-created-forming-human-chain-sonbhadra-awareness-rally-taken-out","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में मानव शृंखला बनाकर एड्स के प्रति किया जागरूक, जागरूकता रैली भी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में मानव शृंखला बनाकर एड्स के प्रति किया जागरूक, जागरूकता रैली भी निकाली
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रविवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में मानव शृंखला बनाते हुए लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इसके बचाव पर जानकारी दी गई। इससे पहले रॉबर्ट्सगंज नगर में रैली निकाली गई। इसमें साईं हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग व फार्मेसी सजौर में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण शामिल हुए। जागरूकता रैली प्रबंध निदेशक डा.अनुपमा सिंह व डा.संजय सिंह की देख रेख में निकाली गई। रैली को प्रबंध निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए हुए, साईं हॉस्पिटल से कचहरी, महिला थाना, शीतला मंदिर मेन चौक होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां रैली सभा के रूप में तब्दील हो गई। यहां मानव शृंखला बनाते हुए लोगों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि 2024 की थीम है सही रास्ता अपनाए, मेरा स्वास्थ, मेरा अधिकार ये थीम हमें बताती है कि हर एड्स/ एचआईबी संक्रमित इंसान का अधिकार है कि उसे सही इलाज, देखभाल, सेवा और बचाव का तरीका मिले। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में भी एड्स से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। रैली में मुख्य रूप से अंजलिन वेट्टी, प्रो. शिवकांत शर्मा, रागिनी श्रीवास्तव, दिव्यांशी बोस आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।