{"_id":"6aba89e0826006467f0ceacd","slug":"video-allegation-of-denying-rations-despite-fingerprint-verification-villagers-stage-protest-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन;video
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:08 PM IST
Link Copied
दुकानदार पर बदसलूकी करने का भी आरोप, तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुद्धी। तहसील मुख्यालय क्षेत्र के दिघुल गांव में राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी दो माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। कई बार दुकान का चक्कर लगाने के बाद भी राशन नहीं मिलने पर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
ग्रामीण गोपाल यादव, हीरामणि यादव, राजकुमार भारती, अमानत अली और देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन निकासी दर्ज कर ली, लेकिन उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया। राशन मांगने पर कभी स्टॉक नहीं होने तो कभी अगले सप्ताह आने की बात कहकर टाल दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीने से उन्हें इसी तरह परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि राशन मांगने पर कोटेदार ने उनके साथ बदसलूकी भी की। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए आपूर्ति निरीक्षक से जल्द ही राशन दुकान का निरीक्षण कराया जाएगा। कार्डधारकों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।