{"_id":"6aba89d4e7f79a35de0d8994","slug":"video-strict-watch-to-be-kept-on-arbitrary-dj-operations-during-festivals-strict-instructions-issued-to-operators-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर डीजे की मनमानी पर रहेगी नजर, संचालकों को दिए सख्त निर्देश;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर डीजे की मनमानी पर रहेगी नजर, संचालकों को दिए सख्त निर्देश;video
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:07 PM IST
Link Copied
सोनभद्र जिले में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में डीजे संचालकों के साथ बैठक कर ध्वनि मानकों और कानून-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि डीजे संचालन के कारण किसी भी स्थिति में ध्वनि प्रदूषण या आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। क्षेत्राधिकारी ने धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने डीजे संचालकों को भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा विवादित गीत एवं सामग्री प्रसारित नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही जुलूस एवं अन्य आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न होने देने तथा किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी आयोजक और डीजे संचालक प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।