{"_id":"6aaae571599980ac000608d5","slug":"video-a-new-generation-of-tribals-takes-to-the-streets-to-save-forests-and-land-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO
नगवां ब्लॉक स्थित कोदई खास में आदिवासी युवाओं ने बुधवार को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर पेड़ हैं तो प्राण हैं आंदोलन के तहत आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने अपील की कि आदिवासी क्षेत्रों के पेड़, पानी, पहाड़ और जल-जंगल-जमीन को उजाड़ा न जाए।
इस दौरान विनय कुमार गोंड ने कहा कि जल, जंगल और जमीन उनके पुरखों की विरासत है। इसे तहस-नहस नहीं किया जाना चाहिए। गणेश गोंड ने कहा कि जल और जंगल उनकी विरासत हैं और इन्हें न उजाड़ा जाए। वहीं प्रिया गोंड और संतोष गोंड ने जल, जंगल और जमीन को आदिवासी समाज की पहचान बताया। चंद्रावती गोंड और सूर्य प्रकाश खरवार ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से उनकी अस्मिता जुड़ी हुई है। इसके संरक्षण के लिए वे हर संभव संघर्ष करेंगे और जंगलों को कटने नहीं देंगे। उनके पूर्वज और धरती आबा बिरसा मुंडा ने जंगलों की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। कार्यक्रम में बसमतिया चेरो, गुरुजी चेरो, मुन्नी खरवार, बैजनाथ, बाबूलाल, रामचंदर आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।