{"_id":"6aaae56e218b3c0c04071b63","slug":"video-women-voice-their-grievances-at-the-pda-jan-panchayat-dialogue-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO
सपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को रॉबर्ट्सगंज के बिचपई में पीडीए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने सपा की सरकार बनने पर समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर घर जल-नल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन गांवों में इसकी जमीनी हकीकत अलग है। कई स्थानों पर लोगों को अब भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बताया कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की बढ़ती लागत से आम जनता प्रभावित है। उन्होंने कहा कि सरकार को कागजी दावों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में शंकर प्रसाद, मीना भारती आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।