Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Two-day 'Jai Maa Nanda Devi Mahotsav' Cultural Preservation and Development Fair concludes in the tourist town of Lohajung.
{"_id":"6aaa8e5a3bf05b474705b9e7","slug":"video-two-day-jai-maa-nanda-devi-mahotsav-cultural-preservation-and-development-fair-concludes-in-the-tourist-town-of-lohajung-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी लोहाजंग में दो दिवसीय जय मां नंदा देवी महोत्सव सांस्कृतिक संरक्षण विकास मेला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी लोहाजंग में दो दिवसीय जय मां नंदा देवी महोत्सव सांस्कृतिक संरक्षण विकास मेला का समापन
पर्यटन नगरी लोहाजंग में दो दिवसीय 'जय मां नंदा देवी महोत्सव सांस्कृतिक संरक्षण विकास मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। सांस्कृतिक समारोह के समापन के मुख्य अतिथि विधायक भूपाल राम टम्टा व राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। लोक कलाकार अंजलि खरे, अमन राज, जगतंबा भयत्वाण, क्षेत्र के महिला मंगल दलों और शिक्षण संस्थाओं ने जय बद्री विशाल - , हे जी सुण रे फौजी भैजी- , जय भगोती नंदा--- आदि लोकगीत व लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। महिला मंगल दलों के बीच आयोजित लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिता में मंमद ल्वाणी प्रथम, बांक दूसरे स्थान व कनखेरा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं शिक्षण संस्थाओं में यूजीवीएस लोहाजंग प्रथम, प्राथमिक स्कूल बांक द्वितीय व बालिका जूनियर हाईस्कूल मुंदोली तृतीय रहे। कलाकारों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी लोकगीतों और लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक लोक नृत्य, झोड़ा और चाचरी इस मेले का मुख्य आकर्षण रहा। मेले के सफल आयोजन पर मुख्य अतिथि और मेला अध्यक्ष द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों, महिला मंगल दलों और छात्र-छात्राओं को नकद पुरुष्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।