{"_id":"6afd84fcc9989d50cd0b8c8d","slug":"video-video-jamana-vavatha-ma-caca-ka-mara-gal-bhataja-para-aarapa-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीन विवाद में चाचा को मारी गोली, भतीजे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीन विवाद में चाचा को मारी गोली, भतीजे पर आरोप
सीतापुर। पिसावां के लोहारखेड़ा गांव निवासी रामअवध उर्फ फूल सिंह (45) को बुधवार दोपहर गांव के बाहर गोली मार दी गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारने का आरोप उनके भतीजे अमृत सिंह पर है।
जानकारी के अनुसार फूल सिंह का अपने भाई संजय सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब तीन साल पहले भाला लगने से संजय सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में फूल सिंह पर भाला मारने का आरोप लगा था। इसके बाद से फूल सिंह के पिता रामलाल उससे नाराज रहते थे।
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद फूल सिंह को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।