{"_id":"6afca35e1caf34e8660ecfa7","slug":"individual-with-a-10000-rupee-bounty-arrested-in-police-encounter-sitapur-news-c-102-1-brp1007-167852-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामी गिरफ्तार
Wed, 18 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
मानपुर। मानपुर पुलिस ने मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को सुरक्षित रखा और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।
सीओ बिसवां हर्षित चौहान ने बताया कि आरोपी लवकुश निवासी रायपुर लहरपुर और तालगांव थानों में दर्ज चोरी के तीन मामलों में वांछित था। 16/17 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम भुइलाकला नहर पुलिया के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी को घेरने पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थानगांव, सकरन, मानपुर, तालगांव और लहरपुर थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर और शस्त्र अधिनियम समेत आठ मामले दर्ज हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
उधर, पिसावां पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत मारपीट के मामले में करीब आठ माह से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जल्लापुर चौराहे के पास से दबोचा। सीओ महोली नागेंद्र चौबे के अनुसार, आरोपी तौले उर्फ तुलसीदास निवासी बरखेरिया के खिलाफ पिसावां में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।