{"_id":"6abe3bc27839c322df04876e","slug":"video-video-brasha-ka-btha-pal-para-jagaha-jagaha-gadadha-nakalna-thashavara-rahagara-ka-hathasa-ka-dara-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश के बाद पुल पर जगह जगह गड्ढे, निकलना दुश्वार, राहगीरों को हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश के बाद पुल पर जगह जगह गड्ढे, निकलना दुश्वार, राहगीरों को हादसे का डर
सीतापुर। कोतवाली देहात स्थित भाजपा कार्यालय के सामने बने ओवरब्रिज की हालत बदहाल है। सड़क और पुल की बदहाल हालत से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। पुल पर जगह जगह सड़क उखड़ी और गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। गड्ढों में गिट्टी और पत्थर बिखरे होने से दोपहिया वाहनों के साथ ही अन्य वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।
ई रिक्शा और भारी वाहन चालकों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों शानू, रामू व अन्य ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण सफर में परेशानी होती है और वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। पुल पर आवागमन के दौरान चालक गड्ढों से बचकर वाहन निकालने को मजबूर हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।