फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Claim regarding announcement holiday every Saturday public sector banks false;

फैक्ट चेक: फर्जी है बैंकों में हर शनिवार को अवकाश की मंजूरी का दावा करने वाला गजट नोटिफिकेशन, पढ़ें पड़ताल

Thu, 01 Oct 2026 04:32 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 01 Oct 2026 04:32 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक गजट नोटिफिकेशन शेयर कर दावा किया जा रहा है वित्त मंत्रालय ने  पब्लिक सेक्टर बैंकों को लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check: Claim regarding announcement holiday every Saturday public sector banks false;
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक गजट नोटिफिकेशन की कॉपी वायरल हो रही है। यह गजट नोटिफिकेशन वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवा विभाग) की ओर से साझा किया गया बताया जा रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने एसबीआई समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों को लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वित्त मंत्रालय की ओर से कोई ऐसी सूचना साझा नहीं की गई है। इसे साझा कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले बैंक कर्मियों ने हड़ताल का एलान किया था, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया। इस हड़ताल की मुख्य वजह बैंकों में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू करने की मांग थी। अभी बैंक सोमवार से शुक्रवार तक पूरे दिन काम करते हैं। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवार को काम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक गजट नोटिफिकेशन की कॉपी शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  वित्त मंत्रालय ने बैंकों में शनिवार को अवकाश देने की मांग मान ली है। 

ई. भास्कर राव (@NiftyBhaskar) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ‘ ब्रेकिंग वित्त मंत्रालय की 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार, अब एसबीआई समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों की शाखाओं में हर शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी। यह आदेश 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881' की धारा 25 के तहत जारी किया गया है और तुरंत लागू होगा। डिजिटल बैंकिंग, ATM और UPI पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यह आदेश प्राइवेट बैंकों पर लागू नहीं होता है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां और  यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

हमने इस दावे की सच्चाई जानने लिए सबसे पहले कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इससे संबंधित कोई विश्वनीय रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने वित्त मंत्रालय के वेबसाइट पर सर्च किया। यहां भी हमें इस से संबंधिक कोई जानकारी नहीं मिली। 

इसके बाद हमने गजट नोटिफिकेशन को ध्यान से देखा। यहां हमें कई विसंगिता नजर आईं। आप नीचे दिए गई तस्वीर में देख सकते हैं।  जैसे- सार्वजनिक की जगह साबजनिक लिखा हुआ दिख रहा है। 

 

 

आगे की पड़ताल में हमने प्रेस सूचना ब्यूरो के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट देखने को मिली। यह पोस्ट 1 अक्तूबर 2026 को साझा की गई है। यहां वायरल पोस्ट को झूठा बताया गाया है। इसके साथ ही यहां लिखा है कि सोशल मीडिया पर एक गजट (सरकारी सूचना) शेयर हो रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवा विभाग) ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने एसबीआई समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जो डॉक्यूमेंट शेयर किया जा रहा है, वह फेक है। वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, जिसमें पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हो।

 

 

 पड़ताल का नतीजा 

 हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed