{"_id":"6af92f649ce0470b8d040f4b","slug":"video-overloaded-tractor-crushed-brother-and-two-sisters-riding-bike-in-sitapur-all-three-died-on-spot-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई और दो बहनों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई और दो बहनों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत
सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक और उसकी दो सगी बहनों को पहले पिकअप ने टक्कर मारी। इसके बाद ईंटों से लदे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, देवपालपुर गांव निवासी शिशुपाल अपनी बहन पूजा देवी और गायत्री देवी के साथ हरियाणा में रहकर नौकरी करते थे। रविवार की सुबह यह लोग वापस लहरपुर आए थे। यहां गांव के दो लोग अलग-अलग बाइकों से इन्हें लेने पहुंचे थे। लहरपुर से शिशुपाल अपनी दोनों बहनों को एक ही बाइक पर बैठा कर गांव जा रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार, रिहार स्थित पेट्रोल पंप के पास घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार पिकअप ने पहले बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के समय बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हादसे के बाद सड़क पर शव पड़े देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।