Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Offered *kheer-puri* as a ritual meal; a rigorous 36-hour fast begins.

Sitapur News: लगाया खीर-पूड़ी का भोग, 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू

Sun, 15 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Offered *kheer-puri* as a ritual meal; a rigorous 36-hour fast begins.
सीतापुर। शारीरिक, मानसिक, आत्मिक शुद्धता और संतति की कामना वाले महापर्व छठ उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं ने खरना की रस्म निभाई। पूरे दिन निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को पूजन कर छठी मइया को खीर-पूड़ी का भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद को ग्रहण कर 36 घंटे के कठिन व्रत की शुरुआत की। रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ के मुख्य पूजन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं के घरों में उत्साह व उल्लास देखते ही बनता है। पूजा के दूसरे दिन घरों में ''सुन ली अरजिया हमार हे छठी मैया '' गीत गूंजते रहे। छठ पूजा के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने घरों में गुड़ की खीर व पूड़ी बनाई फिर छठी मइया को भोग लगाया। इसी प्रसाद का सेवन करने के बाद उन्होंने 36 घंटे के कठिन व्रत को शुरू किया। छठ मैय्या को पहला अर्घ्य रविवार की शाम डूबते सूरज को दिया जाएगा। इसके लिए तालाब व नदी के घाट पर वेदी बनाए जाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

तीसरे दिन रविवार शाम को विभिन्न घाटों पर छठ पूजा की रौनक रहेगी। सोमवार की भोर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक महापर्व का समापन होगा। श्रद्धालु बताते है पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने से शरीर को कई फायदे होते है। सूर्य की किरणों से ऐसे कई तत्व मिलते है, जो सेहत के लिए लाभदायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहिले पहिल हम कइली छठी मैय्या बरत तोहार..
जहांगीराबाद। दि बिसवां सेकसरिया शुगर फैक्टरी के निकट तथा जहांगीराबाद केवानी नदी के तट पर बने पूजा स्थल व तालाब में खरना की रस्म निभाई गई। बिंदा देवी मिश्रा, रूबी मिश्रा व मोनिका शर्मा ने बताया कि खरना में लोकगीतों के साथ मिट्टी के चूल्हे पर रसियाव (गुड़ की खीर) और रोटी बनाई जाती है। इसके पश्चात व्रत धारण करने वाली महिलाएं एक जगह बैठकर छठी माई को ध्यान में रखते हुए उस प्रसाद को ग्रहण करती हैं। इसके बाद दो दिनों तक अनवरत व्रत रहना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed