{"_id":"6af92c7ed7869227020f6902","slug":"overloaded-tractor-crushed-brother-and-two-sisters-riding-bike-in-sitapur-all-three-died-on-spot-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: कोहरे में काल बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रैक्टर; बाइक सवार भाई और दो बहनों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: कोहरे में काल बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रैक्टर; बाइक सवार भाई और दो बहनों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत
Sun, 15 Nov 2026 09:22 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:22 AM IST
सार
सीतापुर में घने कोहरे के दौरान भाई और उसकी दो सगी बहनों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इसके बाद ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर-चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक और उसकी दो सगी बहनों को पहले पिकअप ने टक्कर मारी। इसके बाद ईंटों से लदे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवपालपुर गांव निवासी शिशुपाल अपनी बहन पूजा देवी और गायत्री देवी के साथ हरियाणा में रहकर नौकरी करते थे। रविवार की सुबह यह लोग वापस लहरपुर आए थे। यहां गांव के दो लोग अलग-अलग बाइकों से इन्हें लेने पहुंचे थे। लहरपुर से शिशुपाल अपनी दोनों बहनों को एक ही बाइक पर बैठा कर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, रिहार स्थित पेट्रोल पंप के पास घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार पिकअप ने पहले बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के समय बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर शव पड़े देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
