{"_id":"6af8b53150a0559bac009d1c","slug":"smog-persisted-throughout-the-day-aqi-reaching-323-poses-a-threat-to-breathing-sitapur-news-c-102-1-stp1002-167616-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दिनभर छाया रहा स्मॉग, एक्यूआई 323 पहुंचने से सांसों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दिनभर छाया रहा स्मॉग, एक्यूआई 323 पहुंचने से सांसों पर संकट
Sun, 15 Nov 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की हवा में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह समूचा जिला धुंध व स्मॉग की चादर में लिपटा रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 323 पहुंच गया। आसमान में दिनभर स्मॉग छाए रहने से धूप बेअसर रही। इससे सर्दी भी तेवर दिखाने लगी है। वहीं, हवा प्रदूषित होने से सांसों पर संकट गहराने का खतरा बढ़ गया है।
दीपावली के बाद से हवा में प्रदूषण निरंतर बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह-शाम धुंध छाने से सर्दी बढ़ गई है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी निरंतर बढ़ रहा है। बृहस्पति को एक्यूआई 238 और शुक्रवार को 314 पर पहुंच गया। शनिवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 319 जबकि दोपहर तीन बजे 323 पर जा पहुंचा। यह स्थिति बेहद खराब श्रेणी में आती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस स्थिति में आंखों में जलन, सांस संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
वहीं, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह-शाम धुंध व ठंडी हवाओं के असर से सर्दी बढ़ गई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री घट गया। शनिवार को अधिकतम 28 जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पारा घटने से सर्दी के तेवर लगातार तल्ख होने की संभावना है।
विज्ञापन
सेहत के लिए बेहद खतरनाक
स्मॉग में पानी की बूंदों के साथ धूल के सूक्ष्म कण मिलका हवा में नीचे की तरफ गहरी परत बना लेते हैं। वातावरण में प्रदूषण बढ़ने और हवा की गति कम होने पर यह परत एक जगह स्थिर होकर स्मॉग बनाती है। जिला अस्पताल के डॉ. अनुपम मिश्र बताते हैं कि स्मॉग से खांसी, गले और छाती में संक्रमण आदि बीमारियां हो सकती हैं। जिन लोगों को अस्थमा है उनके लिए यह काफी खतरनाक है। स्मॉग के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर बुखार भी हो सकता है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, सांस के मरीजों के लिए ये कण ज्यादा नुकसानदेह होते हैं। दिल के मरीजों के लिए भी यह काफी खतरनाक है।
बरते सावधानियां
- सुबह- शाम टहलने से बचें, घरों की खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें।
- घर से बाहर निकलें तो मुंह पर रुमाल या मास्क लगा लें।
- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों व पौष्टिक आहार का सेवन करें।
- बाहर से आने पर गुनगुने पानी से मुंह-आंखें और नाक साफ करें। हो सके तो भाप लें।
- अस्थमा और दिल के मरीज अपनी दवाएं वक्त पर और नियमित लें।