Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Crowds of devotees are arriving at the world-renowned Maa Bhimeshwari Devi Temple in Beri a town of religious significance in Jhajjar
{"_id":"6ad052ab53cb3015dd04564b","slug":"video-crowds-of-devotees-are-arriving-at-the-world-renowned-maa-bhimeshwari-devi-temple-in-beri-a-town-of-religious-significance-in-jhajjar-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर की धर्मनगरी बेरी में विश्व प्रसिद्व मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहुंच रही भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर की धर्मनगरी बेरी में विश्व प्रसिद्व मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहुंच रही भक्तों की भीड़
पांरपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाएं, श्रद्वा एवं उल्लास के साथ कतार में लगकर दर्शन करने का आतुर लोग। धार्मिक गीतों की स्वरलहरियों के बीच झूमते हुए भक्तजन चहुंओर से मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़।
कुछ ऐसा ही नाजरा पाचवें नवरात्र वीरवार को देखने को मिला बेरी में स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सुबह साढ़े तीन बजे ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई। नवरात्रों के नौ दिनों में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ता है। कस्बा सहित आसपास के गांवों ही नही दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग की भीड़ मां की इक झलक को पाने के लिए लालयित दिख रही है।
ज्यों-ज्यों अष्टमी नजदीक आती जा रही है, बेरी की ओर जाने वाले मार्गे और कस्बे की गलियों में श्रद्वालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। देश के कई शहरों से भक्त मां भीमेश्वरी देवी की पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मां भीमेश्वरी देवी के प्रति भक्तों की श्रद्वा का सैलाब उमडऩे का दृश्य देखते बनता है।
वीरवार को नवरात्रे के पाचवें दिन मंदिर में सुबह साढ़े तीन बजे से भीड़ उमडऩी शुरू हो गई और दिन भर तक मंदिर में दर्शन के भक्तों की तांता लगा रहा। रोहतक से अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचे आकाश ने बताया कि माता भीमेश्वरी देवी हमारी कुलदेवी और माता के दर्शन करने के मन को शांति मिलती है और हर बार नवरात्रों में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
सप्तमी व अष्टमी रहते है विशेष दिन
मां भीमेश्वरी देवी मेले में सप्तमी व अष्टमी के दिन देशभर से लाखों की सख्ंया में श्रद्वालु पहुुंचते है। मेले में किसी प्रकार की अनहोनी घटना नही हो इसके लिए सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए है। पूरे मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है, यातायात व अन्य पहलुओं को लेकर भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नही है। मेले में आने वाले श्रद्वालुओं के लिए पार्किग की अलग से व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।