फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   In some places the road has caved in, while in others there are blind curves.

Shravasti News: कहीं सड़क धंसी तो कहीं अंधा मोड़

Fri, 16 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 16 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
In some places the road has caved in, while in others there are blind curves.
दामूपुरवा के पास बारिश के दौरान कटी सड़क, मल्हीपुर-​​भिनगा मार्ग पर कोकल के पास बना गड्डा, नानप
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। जमुनहा तहसील क्षेत्र में प्रमुख मार्गों से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्गों तक की हालत खराब है। कहीं रेनकट से सड़क धंस गई है तो कहीं गड्ढों में ईंटें डालकर खानापूर्ति की गई है। वहीं, सड़क किनारे उगी झाड़ियों से अंधे मोड़ बन गए हैं। इससे वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। जर्जर सड़कों से वाहनों का मेंटेनेंस खर्च भी बढ़ रहा है। मार्गों की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


रेनकट से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे
बरदेहरा-नानपारा मार्ग पर दामूपुरवा मोड़ से गौसपुर जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त है। दामूपुरवा के पास रेनकट के चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। रात में वाहन चालक इन्हें देख नहीं पाते और गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी जयप्रकाश और रामखेलावन ने बताया कि सड़क की एक पटरी पर गड्ढे हैं, जबकि दूसरी पटरी धंस गई है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


ईंट डालकर भरे गड्ढे, बढ़ा हादसों का खतरा
मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर भी कई स्थानों पर गड्ढे बने हैं। कुछ गड्ढों में ईंटें डाल दी गई हैं, जिससे बाइक और साइकिल सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं। राहगीर मनोज कुमार, शुभम दुबे और शोभित शुक्ला ने कहा कि ईंटें डालने के बजाय सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि हादसों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियों से बना अंधा मोड़
नानपारा-बदला मार्ग पर काशीपुरवा के पास सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इससे सड़क की पटरी ढक गई है और कई जगह अंधे मोड़ बन गए हैं। लिंक मार्ग से मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले चालकों को सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते। स्थानीय निवासी रामकुमार गुप्ता, सलमान और रघुवेंद्र ने बताया कि झाड़ियों से मार्ग संकरा हो गया है। उन्होंने डीएम से झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।

दामूपुरवा के पास बारिश के दौरान कटी सड़क, मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर कोकल के पास बना गड्डा, नानप

दामूपुरवा के पास बारिश के दौरान कटी सड़क, मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर कोकल के पास बना गड्डा, नानप

दामूपुरवा के पास बारिश के दौरान कटी सड़क, मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर कोकल के पास बना गड्डा, नानप

दामूपुरवा के पास बारिश के दौरान कटी सड़क, मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर कोकल के पास बना गड्डा, नानप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed