सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी स्थित गिरिराज राइस मिल में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे एसटीएफ टीम ने छापा मारा। एसटीएफ के साथ सोनवा थाने की पुलिस भी मौजूद रही। लगभग 13 घंटे की जांच के बाद टीम तीन लोगों को हिरासत में लेकर चली गईं। मिल से लगभग दो लाख के जाली नोट बरामद होने की बात सूत्र बता रहे हैं। हालांकि अभी जांच के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हई।
सोनवा थाना क्षेत्र में मल्हीपुर रोड पर भिठिया चिचड़ी स्थित गिरिराज राइस मिल में बृहस्पतिवार की सुबह एसटीएफ और सोनवा थाने की पुलिस पहुंची। टीम मिल का गेट खुलवा कर अंदर चली गई और जांच शुरू की। इस दौरान किसी को भी मिल में जाने नहीं दिया गया। लगभग 13 घंटे की जांच के बाद रात लगभग नौ बजे पुलिस टीम तीन लोगों के साथ पुलिस वाहन से बाहर निकली और बिना रुके चली गई। जांच के दौरान दोपहर एएसपी चंद्रकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। विभागीय सूत्रों के अनुसार मिल से लगभग दो लाख रूपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कार्रवाई के दौरान राइस मिल का मुख्य गेट बंद रखा गया और मीडिया कर्मियों सहित किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। एसटीएफ की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग मिल में नकली नोट बनाने से लेकर मिल से गोरखधंधा संचालित करने की चर्चा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।