{"_id":"6a8eb851f5f763f2130d5f25","slug":"video-sharavasata-aaganabugdha-kathara-ka-aasapasa-gathaga-ka-bharamara-shacalya-bthahal-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी की भरमार, शौचालय बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी की भरमार, शौचालय बदहाल
श्रावस्ती: गिरंट बाजार ग्राम पंचायत हरदत्तनगर गिरंट के बढ़ियनपुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास गंदगी व झाड़ियों की भरमार है। जिसके चलते केंद्र आने वाले बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ता का आरोप है कि नियमित सफाई नहीं की जाती है और कूड़ा केंद्र के पास फेंका जा रहा है। यही नहीं शौचालय भी बदहाल है और स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ व वाटर टैंक की स्थापना भी नहीं है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू विश्वकर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का सफाई कर्मी केंद्र के बगल कूड़ा डाल रहा है। बारिश के चलते कूड़ा सड़ने से भीषण दुर्गंध आ रही है, जिसके चलते केंद्र आने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमित सफाई न होने से झाड़ियां उग आई हैं, जिनमें विषैले जीवों का वास है। विषैले जीव किसी भी समय केंद्र आने वाले छोटे-छोटे बच्चों के लिए नुकसानदायक बन सकते हैं। मंजू ने आरोप लगाते हुए बताया कि सफाई के लिए कई बार ग्राम प्रधान विजय कुमार से मांग की गई है लेकिन प्रधान मामले को दिखवाने की बात कहकर टाल देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।