{"_id":"69de19a87a691786e2056f1b","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-tractor-family-blocks-road-with-body-in-shahjahanpur-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी 32 वर्षीय संजय प्रजापति की सोमवार रात गंगा एक्सप्रेसवे के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर परिजनों ने पुलिस पर ट्रैक्टर को छोड़ने का आरोप लगाते हुए शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ने चालक की गिरफ्तारी व ट्रैक्टर को कब्जे में लेने की मांग की। परिजनों के अनुसार, संजय कुमार जलालाबाद के बारहपत्थर चौराहे पर स्थित एक दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मौरंग बजरी ढोने का काम करते थे। सोमवार की शाम को बाइक से वह घर जा रहे थे।
संजय के छोटे भाई अनुज कुमार ने बताया कि करीब साढ़े सात बजे जब संजय शाहजहांपुर हाइवे पर गांव ककरहा के सामने थे। इसी दौरान सामने से रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से संजय घायल हो गए। सीएचसी से भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मृतक दो भाइयों में बड़े थे। परिजन ने पुलिस पर ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।