Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers create uproar at Powayan sugar mill in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: पुवायां चीनी मिल में किसानों का हंगामा, बंद हुई गन्ने की तौल, दो किमी लंबा जाम लगा

Sat, 14 Nov 2026 05:53 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 14 Nov 2026 05:53 PM IST
सार

पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल में शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे से गन्ने की तौल बंद हो गई। सामान्य और अर्ली गन्ने के विवाद के कारण किसानों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Farmers create uproar at Powayan sugar mill in Shahjahanpur
हाईवे किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रॉलियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुवायां में सामान्य और अर्ली गन्ने के विवाद में किसान सहकारी चीनी मिल में शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे से तौल बंद होने से शाहजहांपुर पलिया हाइवे में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लग गई है। दिनभर में किसानों ने कई बार हंगामा भी किया।

विज्ञापन


मिल की ओर से अर्ली गन्ने की खरीद के लिए इंडेंट जारी किया गया था। शनिवार को किसान गन्ना लेकर मिल पहुंचे तो जांच में पता चला कि कई किसान अर्ली गन्ने की पर्ची पर सामान्य प्रजाति का गन्ना लेकर पहुंचे हैं। मिल अधिकारियों का कहना है कि सामान्य गन्ने की पर्ची 15 दिसंबर के बाद जारी होती हैं। सामान्य प्रजाति का गन्ना तौलने से मना करने किसानों ने तौल बंद करा दी, जिससे अर्ली गन्ना लेकर पहुंचे किसानों की ट्राली भी नहीं तौली जा सकीं।
विज्ञापन


तौल बंद होने से शाहजहांपुर पलिया हाइवे पर चीनी मिल के सामने दो किमी लंबी लाइन लग गई है। मिल यार्ड भी पूरी तरह से भरा रहा। किसानों का कहना है कि हर साल अर्ली की पर्चियां जारी होने पर किसान सामान्य गन्ना लाते थे तो उसे भी तौल लिया जाता था। इस कारण इस बार भी सामान्य गन्ना लेकर आए हैं। मिल अधिकारियों को सामान्य गन्ना नहीं लेना था तो इसकी सूचना पहले से दी जानी चाहिए थी। अब छिला हुआ गन्ना लेकर वे लोग कहां जाएंगे। शाम पांच बजे तक तौल शुरू नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गन्ना पर्यवेक्षक से कई बार हुई नोकझोंक
तौल बंद होने के बाद किसानों की मिल के गन्ना पर्यवेक्षक मोहन सिंह से कई बार नोकझोंक हुई। किसान सामान्य गन्ना भी तौले जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन मिल अधिकारियों का कहना था कि अर्ली की पर्ची पर सामान्य गन्ना नहीं तौला जाएगा। सामान्य गन्ने का चीनी परता कम होता है। देर शाम किसान मिल के धर्मकांटे के पास धरने पर बैठ गए।

गांव मोहनपुर के शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिछली साल सामान्य गन्ना तौला गया था तो इस बार नया नियम क्यों लागू किया जा रहा है। मिल अधिकारियों को तौल शुरू करानी चाहिए। गांव लखोहा उपेंद्र मौर्य ने बताया कि हर वर्ष किसानों का गन्ना सीधे तौला जाता है। इस बार किसानों को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। मिल प्रशासन को अपनी कार्यशैली बदलनी चाहिए।

मैं दोपहर में ही किसानों से बात करने गया था तो किसान लड़ने पर तैयार हो गए। किसान सामान्य को अगेती प्रजाति के गन्ने में तुलवाना चाहते हैं। यह नियमों के विपरीत है। किसानों को समझाया गया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। दोपहर से तौल बंद है।- डॉ. अनिल कुमार भारती, जीएम किसान सहकारी चीनी मिल, करनापुर पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed