{"_id":"69b6a74c9e085bd22b09460f","slug":"video-womens-cricket-tournament-in-shahjahanpur-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: शाहजहांपुर और बरेली की टीमों ने दर्ज की जीत, श्रावस्ती व हरदोई को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: शाहजहांपुर और बरेली की टीमों ने दर्ज की जीत, श्रावस्ती व हरदोई को हराया
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। रविवार को पहले मैच में शाहजहांपुर ने आरएस अकादमी श्रावस्ती को दस विकेट से हराया। दूसरे मैच में बरेली ने हरदोई को एक तरफा मुकाबले में शिकस्त दी।
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रावस्ती की टीम मात्र 48 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकें। स्थानीय टीम गेंदबाज आयुषी त्रिवेदी ने तीन, वैष्णवी श्रीवास्तव, एंजेल मिश्रा ने दो-दो व कप्तान वसुंधरा ने एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में शाहजहांपुर की टीम ने चार ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया। शिवा यादव ने 20 रन और संध्या ने 17 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आयुषी त्रिवेदी चुनी गई।
दूसरे मैच में एसआरएमएस अकादमी बरेली ने संस्कृत अकादमी हरदोई को 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कृत अकादमी की टीम ने मात्र 35 रन बनाए। बरेली की ओर से प्रगति ने चार विकेट हासिल किए। फैजा, गार्गी ने एक-एक विकेट झटका। दूसरी पारी में बरेली की टीम ने पांच ओवरों में बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुंजन ने 20 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ दा मैच प्रगति रही।
मैच के अंपायर सौरभ देव और दीपक रहे। इससे पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुक्ता पाठक, रेखा, रवि शंकर तिवारी, मनीष सिंह, अमित चौधरी मौजूद रहे। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव के अनुसार, फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन व एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी बरेली के मध्य खेला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।