फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women outnumber men in opening Jan Dhan accounts

Shahjahanpur News: महिलाएं जनधन खाते खुलवाने में पुरुषों से आगे

Wed, 09 Sep 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Women outnumber men in opening Jan Dhan accounts
शाहजहांपुर। वित्तीय समावेशन की दिशा में जनधन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने की रफ्तार लगातार पुरुषों से अधिक बनी हुई है। जिले में मार्च 2022 में जहां 8,15,070 महिलाओं के जनधन खाते थे, वहीं जून 2026 तक यह संख्या बढ़कर 9,84,123 हो गई। यानी करीब चार साल में महिला खाताधारकों की संख्या में 1,69,053 का इजाफा हुआ है। खास बात यह है कि इस पूरी अवधि में महिला जनधन खातों की संख्या पुरुषों से अधिक रही।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक राधेरमण तिवारी ने बताया कि मार्च 2022 में जिले में कुल 16,07,003 जनधन खाते थे। इनमें 7,91,757 पुरुष और 8,15,070 महिलाएं थीं। मार्च 2023 में महिला खातों की संख्या बढ़कर 8,73,145 और मार्च 2024 में 9,13,321 हो गई। मार्च 2025 में यह आंकड़ा 9,53,511 तथा मार्च 2026 में 9,82,015 पहुंच गया। जून 2026 में महिलाओं के खातों की संख्या 9,84,123 दर्ज की गई। इसके मुकाबले पुरुषों के खाते 9,72,925 हैं। इस तरह जून में भी महिलाओं के खाते पुरुषों से 11,198 अधिक रहे। संवाद
विज्ञापन

--
डीबीटी ने बढ़ाई बैंक खाते की जरूरत
महिलाओं के जनधन खाते बढ़ने की बड़ी वजह सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में पहुंचना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गैस सब्सिडी, विभिन्न पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति, मनरेगा मजदूरी और अन्य प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के लिए बैंक खाता जरूरी होता है। कई सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों के खाते में राशि सीधे भेजी जाती है। इससे परिवारों में महिलाओं के नाम पर बैंक खाता खुलवाने की जरूरत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्रामीण क्षेत्रों में भी आसानी से खुल रहे खाते
इसके अलावा जनधन खाता खुलवाने की प्रक्रिया भी सामान्य बैंक खाते की तुलना में काफी सुलभ है। बैंक शाखाओं के साथ बैंकिंग प्रतिनिधियों और ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी खाता खोलने की सुविधा मिलने से लोगों को बैंक तक पहुंचने में आसानी हुई है। न्यूनतम औपचारिकताओं के साथ खाता खुलने और सरकारी योजनाओं की राशि सीधे खाते में आने से महिलाओं में भी बैंकिंग को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

--
मार्च 2022 से जून 2026 तक महिला जनधन खातों में करीब 20.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बदलाव महिलाओं की बढ़ती बैंकिंग भागीदारी और सरकारी योजनाओं के सीधे लाभ की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत माना जा सकता है।
-राधेरमण तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed