{"_id":"68c81e036f52659691047f99","slug":"video-teachers-protested-andd-submitted-a-memorandum-to-the-naib-tehsildar-in-shahjahanpur-2025-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"TET: शाहजहांपुर में शिक्षकों ने जुलूस निकालकर जताया विरोध, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TET: शाहजहांपुर में शिक्षकों ने जुलूस निकालकर जताया विरोध, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य के आदेश को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे महासंघ के पदाधिकारी जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां सभा में संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी विमुक्त ने कहा कि न्यायालय के आदेश से देशभर में लगभग 20 लाख शिक्षक असमंजस और भय की स्थिति में हैं। आदेश लाखों सेवारत शिक्षकों की सेवा और आजीविका पर सीधा संकट है। यह निर्णय केवल भावी नियुक्तियों पर लागू किया जाए। 15-20 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना अन्यायपूर्ण है। महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर विधायी संशोधन करना चाहिए। इसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। इसमें सर्वोच्च न्यायालय का आदेश केवल भावी नियुक्तियों पर लागू करने, 23 अगस्त 2010 से पूर्व एवं बाद में नियुक्त योग्य शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने, संसद में अध्यादेश के माध्यम से आवश्यक विधायी कदम उठाकर लाखों शिक्षकों की नौकरी और आजीविका सुरक्षित करने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।