{"_id":"6a9fed52db28efc0de0a03f6","slug":"video-students-were-informed-about-their-legal-rights-in-shahjahanpur-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: छात्रों को बताए विधिक अधिकार, पॉक्सो कानून की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: छात्रों को बताए विधिक अधिकार, पॉक्सो कानून की दी गई जानकारी
शाहजहांपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ निःशुल्क विधिक सेवाओं और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर अनिल कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क अधिवक्ता, मध्यस्थता केंद्र, वाद पूर्व निस्तारण, पीड़ित प्रतिकर योजना और स्थायी लोक अदालत सहित विभिन्न विधिक सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व की जानकारी दी। बताया कि इसके माध्यम से लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से सरल, त्वरित एवं निःशुल्क निस्तारण कराया जा सकता है। वर्मा ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अध्यापक एमके सिंह, प्रेम शंकर सक्सेना, सैनिक पांडे, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।