फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khannaut River flood water enters homes NDRF moves 60 people to relief camps in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में बाढ़: घरों में घुसा खन्नौत नदी का पानी, एनडीआरएफ ने 60 लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया

Tue, 08 Sep 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 08 Sep 2026 03:17 PM IST
सार

शाहजहांपुर में खन्नौत नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे नदी का पानी तटवर्ती इलाकों में मकानों में भर गया है। एनडीआरएफ ने लोधीपुर से 12 परिवारों के करीब 60 लोगों को मोटरबोट से सुरक्षित निकाला। उन्हें एनटीआई स्कूल के शरणालय में पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
Khannaut River flood water enters homes NDRF moves 60 people to relief camps in Shahjahanpur
बाढ़ से घिरे मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में खन्नौत नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। लोधीपुर में घरों में पानी घुसने के बाद एनडीआरएफ ने मोटरबोट की मदद से 12 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर एनटीआई स्कूल में बनाए गए शरणालय में पहुंचाया। यहां करीब 60 बाढ़ प्रभावित लोग शरण लिए हुए हैं। कुछ परिवार घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारियों में चले गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

रविवार रात में हुई तेज बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ा। लोधीपुर, ख्वाजा फिरोज और छोटी बिसरात में पानी घरों तक पहुंच गया। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट से रेस्क्यू अभियान चलाया। लोधीपुर में 12 परिवारों को सुरक्षित निकालकर शरणालय पहुंचाया गया। प्रशासन के मुताबिक शरणालय में करीब 60 लोग रह रहे हैं। यहां टेंट और बेड लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावितों के लिए खाना-पानी की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी हनुमतधाम तक पहुंच गया है। मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियों के ऊपर पानी पहुंचने और परिसर में पानी बहने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से गेट बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालु दूर से ही दर्शन कर रहे हैं। यहां भी एनडीआरएफ की टीम तैनात है। क्षेत्रीय पार्षद रूपेश वर्मा अन्नू ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की। प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed