{"_id":"6aa7deba4a184b996a04d3e9","slug":"video-sp-mlc-addresses-party-workers-calls-upon-them-to-gear-up-for-election-preparations-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सपा एमएलसी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सपा एमएलसी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाह्न
Mukesh Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:17 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के ददरौल विकासखंड क्षेत्र के करसहाई गांव में सोमवार को पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शामली के एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। एमएलसी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करें। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की ताकत है। गांवों में लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन नीरज मिश्रा ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां, अवधेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।