{"_id":"6aa7871ced0e1be29d05d97a","slug":"video-lkhanauu-ma-naramanaethhana-imarata-ma-fatha-sa-ltaka-mal-yavaka-ka-shava-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में निर्माणाधीन इमारत में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में निर्माणाधीन इमारत में फंदे से लटका मिला युवक का शव
लखनऊ में विकासनगर में सोमवार सुबह निर्माणाधीन इमारत में करीब 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक ने बांस की बल्लियों से बने पाड़ में जूट की रस्सी का फंदा लगाकर जान दी। घटना आशीष प्लाजा के पास भारतीय स्टेट बैंक की मामा चौराहा शाखा के सामने निर्माणाधीन भवन में हुई। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने इमारत में युवक का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा चौराहा चौकी प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि युवक ने नीली टीशर्ट और काली जींस पहन रखी थी। विकासनगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।