{"_id":"6aae5e8e399a0db131097c08","slug":"video-sp-leaders-held-a-meeting-and-deliberated-on-preparations-for-the-teachers-mlc-election-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सपा पदाधिकारियों ने की बैठक, शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सपा पदाधिकारियों ने की बैठक, शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन
Mukesh Kumar
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:36 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला और महानगर संगठन की बैठक हुई। जिसमें 22 सितंबर को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के शाहजहांपुर आगमन और पुवायां विधानसभा के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। शिक्षक समाज के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों को उठाने पर जोर दिया जाएगा।
पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि छात्र और नौजवान देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को पार्टी मजबूती से उठाती रही है। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि किसान महंगाई, खाद-बीज की बढ़ती लागत और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी आवाज उठाती रहेगी।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल ने किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी अमित यादव, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।