फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress leaders targeted the government during the Save the Constitution dialogue in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: संविधान बचाओ संवाद में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, किसानों और युवाओं के मुद्दे उठाए

Sat, 19 Sep 2026 04:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 19 Sep 2026 04:33 PM IST
सार

कांग्रेस के युवा नेता अरविंद राठौर ने शनिवार को संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद राकेश राठौर और जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Congress leaders targeted the government during the Save the Constitution dialogue in Shahjahanpur
संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में कांग्रेस के युवा नेता अरविंद राठौर की ओर से शनिवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित बाईपास चौराहे के पास साद उल्ला खां फार्म हाउस में संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दोपहर करीब एक बजे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीतापुर सांसद राकेश राठौर और जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए राम मंदिर के नाम पर एकत्र चंदे में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। कहा कि सरकार के कार्यकाल में युवाओं के रोजगार और शिक्षा के अवसर कम किए जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों में आउटसोर्सिंग बढ़ने से युवाओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला की ओर से उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए गए थे, जिनमें उन्हें न्यायालय से जमानत मिली। उन्होंने रामबरन राठौर के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और विपक्षी नेताओं को मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की समस्या उठाई 
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने किसानों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि किसानों को धान, गेहूं और गन्ने का उचित सरकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। मजबूरी में किसान कम कीमत पर फसल बेच रहे हैं। आवारा गोवंशीय पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनके कारण फसलों को नुकसान हो रहा है और सड़क हादसों में लोग घायल होने के साथ जान भी गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के निर्माण के दावों के बावजूद सड़कों पर गोवंशीय पशु दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने चुनाव के दौरान लोगों के खातों में 50 हजार रुपये भेजने के वादे का आरोप भी लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सीताराम राठौर, प्रधान बहोरन लाल राठौर, रामदास राठौर, तेजपाल यादव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed