{"_id":"6aa0200794dcb1f3330e597d","slug":"video-shahjahanpur-team-wins-divisional-hockey-tournament-defeats-pilibhit-in-the-title-match-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम जीती, खिताबी मुकाबले में पीलीभीत को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम जीती, खिताबी मुकाबले में पीलीभीत को हराया
शाहजहांपुर में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के चारों जिलों की टीमों ने प्रदर्शन किया। इसमें शाहजहांपुर ने पीलीभीत को हराकर अंडर-14 का खिताब अपने नाम कर लिया। बारिश के चलते राइफल क्लब में हुई प्रतियोगिता में बालक अंडर-14 वर्ग के फाइनल में शाहजहांपुर की टीम ने पीलीभीत को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में पीलीभीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर को 4-2 से पराजित किया। बालिका वर्ग के अंडर-19 फाइनल मुकाबले में बरेली ने पीलीभीत को 1-0 से हराया। अंडर-17 वर्ग में पीलीभीत की टीम ने बरेली को 1-0 से शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रतनेश शुक्ला, क्रीड़ा सचिव राम कुमार, तसदीक खान, राहुल कुमार, मीरा गंगवार, जयप्रकाश, लईक अहमद, यासीन खान, वर्तिका रस्तोगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।