{"_id":"6661ae0d809e48fd5700a7ea","slug":"video-shahajahapara-ma-pana-masal-oura-tabka-ka-alga-bkara-ka-vayaparaya-na-kaya-varathha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में पान मसाला और तंबाकू की अलग बिक्री का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में पान मसाला और तंबाकू की अलग बिक्री का व्यापारियों ने किया विरोध
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को पान मसाला और तंबाकू की अलग-अलग बिक्री का विरोध किया। पान मसाला और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध या फिर आदेश को निरस्त करने की मांग की। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने एक जून से पान मसाला और तंबाकू की एक दुकान पर एक साथ बिक्री पर रोक लगा दी है। यह आदेश पूर्ण रूप से अव्यावहारिक है। पान मसाला और तंबाकू का व्यवसाय हर गली नुक्कड़ और चौक-चौराहों पर होता है। इसे अधिकतर गरीब दुकानदार करते हैं। बड़े व्यापारी पान मसाला और तंबाकू को बनाने के लिए अलग फैक्ट्री लगा सकते हैं, लेकिन छोटे व्यापारी तंबाकू और पान मसाला के लिए अलग-अलग दुकान नहीं खोल सकते हैं। व्यापारियों ने कहा कि इस नियम से छोटे दुकानदारों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। व्यापार मंडल मांग करता है कि या तो पान मसाला और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाए वरना आदेश का निरस्तीकरण किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, धर्मपाल रैना, अतुल गुप्ता, नाजिम खां आदि व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।