{"_id":"6741df08a36ba2ced0065503","slug":"video-shahajahapara-ma-athhayatama-jagata-yatara-ma-ramacathara-mashana-ka-anayayaya-ka-umaugdha-salb","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में अध्यात्म जागृति यात्रा में रामचंद्र मिशन के अनुयायियों का उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में अध्यात्म जागृति यात्रा में रामचंद्र मिशन के अनुयायियों का उमड़ा सैलाब
श्री रामचंद्र महाराज की 125वीं जयंती पर मध्य प्रदेश से प्रारंभ होकर आध्यात्मिक जन जागृति यात्रा का जलालाबाद से शाहजहांपुर में आगमन हुआ। जलालाबाद में डाकबंगला से शुरू हुई यात्रा फर्रुखाबाद बरेली हाइवे पर घूमकर कांट और फिर शाहजहांपुर आई। रास्ते में कई जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद शहर के मोहल्ला अजीजगंज में स्थित सहज मार्ग जंक्शन पर बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी गई। यहां से जागृति यात्रा रामचंद्र मिशन आश्रम पहुंची। आश्रम में संस्था के क्षेत्र समन्वयक गजेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि बाबूजी महाराज की जन्मशताब्दी वर्ष पर पूज्य गुरुदेव पद्मभूषण कमलेश पटेल की प्रेरणा से यह यात्रा शुरू की गई। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये योग, अध्यात्म, पर्यावरण, स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति गांव गांव लोगों को जागरूक करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।